{"_id":"6a021b0218c67982840b7587","slug":"accused-of-attacking-youth-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1036-181575-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक पर हमला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक पर हमला आरोपी गिरफ्तार
Mon, 11 May 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक युवक पर सोमवार को हुए जानलेवा हमले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम सोनहुला रामनगर नौका टोला निवासी सूरज आर्या पुत्र राजकुमार पासवान पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित सूरज आर्या के अनुसार वह मामा के घर कुशीनगर जनपद के ग्राम पंचायत कस्तूरबा, थाना चौरा खास जा रहे थे। इसी दौरान युवक अभी बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसडीला जदुघुरी के काली मंदिर के पास पहले से घात लगाए तीन मोटरसाइकिलों पर सवार आठ युवकों ने उन्हें घेर लिया।
हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
