{"_id":"65493a339be75caa41036667","slug":"accused-of-assault-breaking-car-and-snatching-mobile-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-12357-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट कर गाड़ी तोड़ने व मोबाइल छीनने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट कर गाड़ी तोड़ने व मोबाइल छीनने का लगाया आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र बरडीहा दलपत के पिपराडीह निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ करने व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
पिपराडीह निवासी राहुल यादव रविवार की देर शाम कुछ लोगों के साथ कार से रामनगर किसी के यहां दावत पर जा रहे थे। वे अभी कस्बे के गांधी मोड़ पर पहुंचे थे कि लार नगर के लगभग एक दर्जन लोग लाठी डंडे लेकर खड़े थे। उनकी गाड़ी रोकी, वह गाड़ी से उतर ही रहे थे कि वे लोग लाठी-डंडे से गाड़ी पर वार करने लगे। इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद मोबाइल भी छीन ले गए। इस मामले में खीरी मोहल्ला निवासी दो नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है।