{"_id":"69d2b1e89ddc52c22f0df634","slug":"accused-arrested-with-stolen-bike-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-deo1019-178699-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Mon, 06 Apr 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू पुलिस ने नूनखार रेलवे स्टेशन के बाहर से दबोचा
- तलाशी में मिला तमंचा, आर्म्स एक्ट की बढ़ाई गई धारा
खुखुंदू। स्थानीय पुलिस ने शनिवार आधी रात में चोरी की बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नूनखार रेलवे स्टेशन के बाहर से चोर को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने पहले से दर्ज चोरी की प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि शनिवार रात में गश्त पर थे। इसी बीच रात करीब एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि नूनखार रेलवे स्टेशन के बाहर एक संदिग्ध बाइक लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर एसआई आनंद राव फोर्स के साथ पहुंचे और संदिग्ध को बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ज्योतिष राजभर निवासी डोमडीह अंसारी थाना मैरवां जिला सिवान बिहार का बताया। उसने बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।
जांच में चोरी की बाइक बहादुरपुर घघवां निवासी राकेश मणि त्रिपाठी की निकली है। इस मामले में पहले से ही थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर चोर को न्यायालय पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।