फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accused arested, sp workers opposed

विधायक के वाहन पर फायरिंग के सात आरोपियों को भेजा जेल, विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया सीएचसी का घेराव

Thu, 19 Nov 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
accused arested, sp workers opposed
विधायक के वाहन पर फायरिंग के सात आरोपियों को भेजा जेल, विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया सीएचसी का घेराव
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। भाजपा विधायक काली प्रसाद के वाहन पर तीन दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ता व गांव की महिलाएं सीएचसी पहुंच र्गइं। उन्होंने पुलिस पर किशोरों को फंसाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक सीएचसी पर अफरातफरी मची रही। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से कहासुनी भी हुई। काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को जेल भेजा जा सका।
भाजपा विधायक काली प्रसाद 16 नवंबर की रात बरसीपार गांव के पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र श्रीवास्तव के घर दीपावली की शुभकामना व मिठाई देने गए थे। लौटते समय सलेमपुर पयासी मार्ग पर उनके वाहन पर फायरिंग की गई थी। विधायक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सीओ श्रीयश त्रिपाठी व कोतवाल नवीन कुमार मिश्र मयफोर्स पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने विधायक के भतीजे हेमंत कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में भी लिया था। इसमें से सात लोगों को लेकर पुलिस बृहस्पतिवार को मेडिकल कराने सीएचसी पहुंची। इसकी जानकारी होते ही सपा के पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, ओपी यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, विजय लक्ष्मी गौतम, सूरज यादव, राम प्रकाश यादव, मनोज लारी, सोनू पांडेय समेत सपा के तमाम कार्यकर्ता और आरोपियों के घर की महिलाएं भी सीएचसी पहुंच गईं।
विज्ञापन

मौके पर सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प भी हुई। सपा नेताओं का आरोप है कि पकड़े गए अन्य लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि केवल किशोरों को आरोपी बनाया गया है। इस दौरान एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाल नवीन कुमार मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि सात आरोपियों को मेडिकल के बाद जेल भेजा गया है। हिरासत में लिए गए अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्सेट
बेटे को जेल जाते देख अचेत हो गई मां
सलेमपुर। आरोपियों को जेल भेजने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनके घर की महिलाएं कभी पुलिस के वाहन के आगे आ जातीं तो कभी फर्श पर लेट जा रही थीं। नदौली गांव की एक महिला उस समय अचेत हो गई, जब उसे पता चला कि उसके बेटे को पुलिस जेल भेजने ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed