फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   AC is not working in PICU, admitted children and relatives are worried

Deoria News: पीआईसीयू में एसी खराब, भर्ती बच्चे-परिजन परेशान

Fri, 16 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
AC is not working in PICU, admitted children and relatives are worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में एसी खराब हो गई है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां बुखार, उल्टी-दस्त, सांस, पेट दर्द के मरीज से वार्ड फुल है। बृहस्पतिवार को गर्मी से बीमार बच्चे परेशान रहे। तीमारदार हाथ का पंखा झलकर राहत में जुट थे। इसकी वजह से इंफेक्शन फैलने का भी खतरा है। कर्मचारियों को भी काम करने में समस्या हो रही है।
तापमान बढ़ रहा है। गर्मी से हर कोई परेशान है। बृहस्पतिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी वजह कम प्रतिरोधक क्षमता होने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में तीमारदार बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे। इसमें उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

डॉ. इकबाल व डॉ. अभिषेक गोंड ने करीब डेढ़ सौ मरीजों का इलाज किया। इसमें गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। उधर पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड भर गए हैं। 15 बेड के पीआईसीयू में 19 बच्चों का इलाज चल रहा है। दस बेड के वार्ड में पांच एसी लगी है, जिसमें चार खराब है, जबकि एक ठीक से ठंडा नहीं रही है। भीषण गर्मी में मरीज बेहाल हैं। बच्चे परेशान रहे। वह गर्मी से बेचैन थे और रो रहे थे। कुछ तीमारदार हाथ का पंखा लाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। पीआईसीयू में बुखार के दस, उल्टी-दस्त के पांच, सांस के तीन व पेट दर्द से पीड़ित एक बच्चे का इलाज चल रहा है। वहीं 20 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार के आठ, उल्टी-दस्त के 12, सांस व पेट दर्द के तीन-तीन मरीज भर्ती है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के कारण मरीजों में इंफेक्शन का खतरा रहता है। इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed