{"_id":"5f2305ea8ebc3e6387776a24","slug":"abyawastha-in-covid-hospital-deoria-news-gkp36009345","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा काढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा काढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा काढ़ा और गर्म पानी
पूर्व में भी मरीज लगा चुके है आरोप, व्यवस्था में नहीं हो रहा बदलाव
405 मरीज अस्पताल में हैं भर्ती, शुगर वाले मरीजों को मिल रही चीनी की चाय
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 अस्पताल में काढ़ा और गर्म पानी कोरोना मरीजों को नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत विभागीय अफसरों तक पहुंच रही है। बावजूद व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से कोरोना मरीजों में नाराजगी है।
संक्रमितों को दुुश्वारियों के बीच इलाज मिल रहा है। शासन का निर्देश है कि कोविड-19 अस्पताल में आने वाले मरीजों को काढ़ा और गर्म पानी देना है, लेकिन मरीजों को ठंडा पानी और नीबू की चाय दी जा रही है। चाय में चीनी होने के कारण अस्पताल में मौजूद शुगर वाले संक्रमितों को दिक्कतें हो रही हैं। इसका विरोध भी मरीज कर रहे हैं, बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। सीएमओ और एसीएमओ के मोबाइल पर फोन कर मरीजों ने गर्म पानी और काढ़ा के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आश्वासन के बावजूद भी कोई बदलाव नहीं हो रहा है। मरीजों का कहना है कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और बस्ती मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को काढ़ा और गर्म पानी दिया जा रहा है, जबकि देवरिया में ऐसा नहीं है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार मरीजों को सुुविधा नहीं मिल रही है। इसके पूर्व भी कोविड-19 अस्पताल में गंदगी की वीडियों का वॉयरल हो चुकी है। कोविड-19 अस्पताल में इन दिनों 405 मरीज एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मरीज जिसको लाल चाय समझ रहे हैं, वह काढ़ा है। गर्म पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।