फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Absconded with jewelry worth lakhs on the pretext of cleaning

Deoria News: सफाई करने के बहाने लाखों का गहने लेकर फरार

Sun, 06 Aug 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Absconded with jewelry worth lakhs on the pretext of cleaning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के तेलिया कलां गांव में गहना सफाई करने आए दो युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की। उसके बाद उनसे लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। तेलिया कलां गांव निवासी जयराम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम को दो युवक बाइक से उनके घर आये। घर पर केवल महिलाएं थी। युवकों ने खुद को जेवर साफ करने वाला बताया। मेरी पत्नी ममता देवी व नंदनी ने युवकों को पायल साफ करने के लिए दिया। जब मेरी पत्नी ममता देवी पायल रखने घर में गई तो इसी दौरान दोनों युवक जबरदस्ती घर में घुसकर मौजूद दोनों महिलाओं से मारपीट करते हुए उनके गले के मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की बाली छीन लिया और लेकर फरार हो गए। साथ ही धमकी दिए कि शोर मचाओगी तो गोली मार दूंगा। लगभग 2 लाख के गहना लेकर फरार हो गए। इस संबंध में एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed