फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Absconded with jewelery worth two lakhs in the name of cleaning

Deoria News: सफाई के नाम पर दो लाख के आभूषण लेकर फरार

Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Absconded with jewelery worth two lakhs in the name of cleaning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना नगर पंचायत के ठाकुर रामेश्वर वार्ड में सोमवार दोपहर सफाई के नाम पर बाइक सवार दो युवक दो लाख का आभूषण लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर पंचायत कस्बे के ठाकुर रामेश्वर वार्ड की रहने वाली उषा देवी पत्नी उमाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार दोपहर बाइक से दो युवक उसके घर आए। उन्होंने कहा कि हम लोग सोने के गहने साफ करते हैं। उन युवकों के झांसे में आकर के हम लोगों ने कान का झुमका, मंगलसूत्र, जिउतिया, झाला सहित अन्य आभूषण दे दिए। इसके बाद उन दोनों ने कहा कि घर में से एक गिलास गर्म पानी ले आइए। घर के अंदर पानी लेने गई इतनी देर में बाइक सवार युवक आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस गई, लेकिन बाइक सवार दोनों युवकों का पता नहीं चल सका। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। वह युवक कौन थे, उनके हुलिए से उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed