{"_id":"62112e947aa38e3dcc28ca8b","slug":"above-18-k-persons-vaccinated-deoria-news-gkp4274924142","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : 18 हजार को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : 18 हजार को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण : 18 हजार को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में शनिवार को 447 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 17942 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें किशोर, युवा, बुजुर्ग, 45 वर्ष उम्र के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई।
जिले में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन जोर है। जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, चकियवा, रामनाथ देवरिया सहित जिले के अन्य केंद्रों पर टीका लगा। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रिकाशन डोज लगाई गई।
जिले में 3304 किशोर, 2075 युवा, 490 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1138 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 10,229 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं 706 लोगों को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई गई, जिसमें 50 हेल्थ केयर वर्कर, 216 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 440 लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है।