फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Abhishek management shown in bringing Chandrayaan-3 to the moon's orbit

UP: चंद्रयान-3 को चंद्रमा के कक्ष में पहुंचाने में अभिषेक का दिखा मैनेजमेंट, जिले को किया गौरवान्वित

Mon, 07 Aug 2023 01:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Aug 2023 01:46 PM IST
सार

चंद्रयान-3 मिशन के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह ने फोन पर बताया कि आज वैश्विक पटल पर भारतीय युवाओं की प्रतिभा का डंका बज रहा है। चंद्रयान-3 अपने मिशन में कामयाब होकर रहेगा। पिछली बार हुई खामियों को इस बार दुरुस्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
Abhishek management shown in bringing Chandrayaan-3 to the moon's orbit
इसरो में प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह चंद्रयान-3 के साथ लांच होने से पहले। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिशन चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाने में बनकटा के अभिषेक के योगदान पर पूरा जिला गौरवान्वित है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस महत्वाकांक्षी मिशन में सेटेलाइट की गति को नियंत्रित करने, सुरक्षित लैंडिंग कराने एवं चंद्रमा की कक्षा में पहुंचाने वाले देवरिया के इस सितारे की सब ओर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद से रिटायर हो चुके विकास खंड बनकटा के जंजीरहा गांव के रहने वाले कमलेश सिंह फिलहाल परिवार सहित कानपुर में रहते हैं। उनके बेटे अभिषेक सिंह इसरो के चंद्रयान-3 मिशन में प्रोग्राम मैनेजर हैं। शनिवार की रात चंद्रमा के कक्ष में चंद्रयान -3 के पहुंचने की खबर के साथ जब यह पता चला कि इस उपलब्धि में जिले के अभिषेक का भी योगदान है तो लोगों का सीना फख्र से चौड़ा हो गया। अभिषेक इससे पहले भी इसरो के कई अन्य मिशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दोस्ती में घर छोड़कर छली गई एक और बेटी, फ्री फायर गेम खेलते हुए हुआ था प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

ननिहाल में रहकर की पढ़ाई

इसरो के प्रोग्राम मैनेजर अिभषेक सिंह की प्रारंभिक शिक्षा रुद्रपुर में अपने ननिहाल में हुई। सतासी इंटर काॅलेज से 10वीं और जनता इंटर कॉलेज से 12 वहीं पास करने के बाद उन्होंने आईआईटी बीएचयू से स्वर्ण पदक के साथ एमएससी गणित और आईआईटी रूड़की से एमसीए की पढ़ाई पूरी की।

इसे भी पढ़ें: थाने में बोली युवती- मेरी इज्जत लूट गई, अब केस वापसी की लगा रही गुहार

वैश्विक पटल पर बज रहा भारतीय प्रतिभा का डंका
चंद्रयान-3 मिशन के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह ने फोन पर बताया कि आज वैश्विक पटल पर भारतीय युवाओं की प्रतिभा का डंका बज रहा है। चंद्रयान-3 अपने मिशन में कामयाब होकर रहेगा। पिछली बार हुई खामियों को इस बार दुरुस्त कर लिया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता और नमस्कार फाउंडेशन के सदस्य सौम्य वत्सल मिश्र ने कहा कि अभिषेक ने इस अभियान से जुड़कर क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर उत्कर्ष मिश्र, अनुराग पांडेय, अभिषेक सिंह कुशवाहा, सूरज गुप्ता, विपुल पांडेय, अभिषेक चौबे, अंकित कुमार गोलू, चौधरी अनुज, राकेश यादव, शिवम सोनी आदि ने हर्ष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed