{"_id":"6af4bc24524007f9fc0f0085","slug":"three-brothers-attacked-following-a-threat-two-in-critical-condition-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-167990-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धमकी के बाद तीन भाइयों पर किया हमला, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धमकी के बाद तीन भाइयों पर किया हमला, दो गंभीर
Thu, 12 Nov 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के सत्तावरजोत लटेरा के पास मंगलवार देर शाम तीन भाइयों पर हमला हुआ। फोन पर जान से मारने की धमकी देने के बाद उन्हें घेरकर पीटा गया। इस हमले में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि तीसरे को भी चोटें आईं। सेखुइया खुर्द गांव निवासी संदीप यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़रिया दुर्गी निवासी संदीप यादव अपने साथियों के साथ उन्हें लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी उनसे लोकेशन भी पूछ रहे थे। पीड़ित ने धमकी की वजह जानने के लिए आमने-सामने बात करने को कहा था।
मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे संदीप अपने भाइयों के साथ सत्तावरजोत लटेरा के पास से गुजर रहे थे। तभी खड़रिया दुर्गी निवासी संदीप यादव, सत्तावरजोत निवासी सोनू यादव और करीब 20 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।
हमले में संदीप का सिर फट गया। उनके भाई आशीष यादव के सिर में गंभीर चोट आई और पैर भी फ्रैक्चर हो गया। तीसरे भाई अमित यादव को भी काफी चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उन्हें घायल हालत में छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर संदीप यादव, सोनू यादव और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।