{"_id":"6af4bc6c5b1f4be38405da46","slug":"middle-aged-man-killed-three-others-injured-after-being-hit-by-a-speeding-motorcycle-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-167944-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, तीन घायल
Thu, 12 Nov 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहाताल चौराहे पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 52 वर्षीय छेदी की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को कब्जे में ले लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गोनहाताल गांव निवासी छेदी (52) पुत्र छोटेलाल चौराहे पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की रात भोजन करने के बाद वह घर से करीब सौ कदम की दूरी पर स्थित पान की गुमटी पर गए थे। पान खाने के बाद जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे, तभी बांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से छेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक सवार तीनों लोग भी सड़क पर गिर पड़े और चोटिल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छेदी को चौराहे स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचाया। हालत गंभीर देख ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि राम अनुज उन्हें निजी वाहन से 50 शैयायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान गोहनाडीह गांव निवासी सूरज शर्मा पुत्र शिवसहाय के रूप में हुई है।
छेदी लहसुन का कारोबार करते थे। उनके परिवार में पांच संतानें हैं। इनमें तीन बेटियों और बड़े बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अविवाहित है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।