फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Abhishek from Patna is the mastermind of a cyber fraud gang; a search is underway.

Deoria News: साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड है पटना का अभिषेक, तलाश शुरू

Wed, 12 Aug 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Abhishek from Patna is the mastermind of a cyber fraud gang; a search is underway.
देवरिया। साइबर ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में मंगाकर उसे डिजिटल माध्यम से ठिकाने लगाने वाले गिरोह की जांच में जुटी पुलिस ने मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक, पटना (बिहार) का रहने वाला अभिषेक अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि साइबर ठगी से हासिल रकम दूसरों के खातों में मंगवाने के बाद कमीशन काटकर आगे भेजी जाती थी। जांच के दायरे में लगातार नए नाम आने से पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में 50 से ज्यादा गुर्गे हो सकते हैं।
विज्ञापन

गौरी बाजार पुलिस ने साइबर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पवन कुमार वर्मा, शुभम सिंह, सैफ अंसारी और रोशन वर्मा को गिरफ्तार किया था। चारों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में 24 लोगों को नामजद करने के साथ चार से पांच अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 52 हजार रुपये नकद, दो सिम कार्ड, दो पीओएस मशीन, तीन आधार कार्ड, बैंक की मुहर, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड और पांच एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए गए थे।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के साथ रकम के लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर रही है।
जांच में सामने आया था कि गिरोह साइबर ठगी की रकम सीधे अपने खातों में लेने के बजाय म्यूल बैंक खातों में मंगवाता था।
इसके लिए दूसरे लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम का इस्तेमाल कर बैंक खाते और डिजिटल वॉलेट तैयार किए जाते थे। इसके बाद बाइनेन्स, टीजी एक्सचेंज और आईपे जैसे प्लेटफॉर्म के जरिये डिजिटल करेंसी खरीदकर रकम का स्रोत छिपाने का प्रयास किया जाता था।
गिरोह के सदस्य अपना हिस्सा काटने के बाद रकम आगे भेज देते थे। पहले की जांच में गिरोह के तार देवरिया से दिल्ली, बंगलूरू और झारखंड तक जुड़े होने की बात भी सामने आई थी। एक-एक खाते से चार करोड़ रुपये तक के लेनदेन की जानकारी सामने आ चुकी है।
पुलिस अब अभिषेक की भूमिका और उसके संपर्क में रहने वालों की कड़ी जोड़ रही है। आशंका है कि गिरोह के गुर्गे लोगों को फोन करने और संदिग्ध लिंक भेजने समेत अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगी करते हैं।
इसके बाद रकम म्यूल खातों तक पहुंचाई जाती है। पुलिस को शक है कि अब तक सामने आए आरोपियों के अलावा नेटवर्क में बड़ी संख्या में दूसरे लोग भी जुड़े हो सकते हैं।

गौरी बाजार पुलिस और एसओजी अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साइबर सेल भ प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में पटना (बिहार) के अभिषेक के मास्टरमाइंड होने की बात सामने आई है। पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed