फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   abhay nath expelled from BSP

बसपा के टिकट पर देवरिया सदर सीट से उपचुनाव लड़े अभयनाथ त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी से बाहर

Fri, 13 Nov 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
abhay nath expelled from BSP
बसपा के टिकट पर देवरिया सदर सीट से उपचुनाव लड़े अभयनाथ त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी से बाहर
विज्ञापन

देवरिया। सदर विधानसभा उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमाने वाले अभयनाथ त्रिपाठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अभयनाथ त्रिपाठी ने अनुशासनहीनता बरता और पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहे। ऐसे में उन्हें बसपा से निलंबित पार्टी मुखिया के निर्देश पर किया गया है।
अभयनाथ त्रिपाठी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बसपा से चुनाव लड़ा था। इसके बाद उप चुनाव के दौरान भाजपा से कुछ नेता बसपा से चुनाव लड़ने की कोशिश में जुटे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें दोबारा विश्वास कर अपना प्रत्याशी घोषित किया था। चुनाव में कोई खास मत उन्हें नहीं मिला। पिछली बार से मामूली अधिक वोट ही उन्हें मिल सका। जो भी हो अभयनाथ त्रिपाठी के निष्कासन को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

बसपा से निष्कासित अभयनाथ त्रिपाठी ने कहा कि बीएसपी अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है। केवल परिवारवाद एवं निजी स्वार्थ पर बसपा काम कर रही है। विधानसभा उपचुनाव में कोआर्डिनेटरों के मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना की वजह से मैं दोबारा चुनाव हार गया। देवरिया की जनता इसका जवाब देगी। मेरी सरकारी सेवा के समर्पण व त्याग को भी उपेक्षित किया गया है। इसी वजह से मैंने पहले ही पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed