फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Abdullah gang's cattle smuggler carrying a reward of 25,000 rupees arrested

Deoria News: अब्दुल्लाह गैंग का 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Abdullah gang's cattle smuggler carrying a reward of 25,000 rupees arrested
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने आजमगढ़ जिले का निवासी 25 हजार के इनामी पशु तस्कर बंटी राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

छह महीने से फरार चल रहे बंटी राजभर को कोतवाली क्षेत्र के धनौती राय गांव के पुलिया के पास शनिवार की रात को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। अब्दुल्लाह गैंग का बंटी सक्रिय गुर्गा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, छह दिसंबर 2025 को गैंग चार्ट के माध्यम से तत्कालीन डीएम को जानकारी मिली थी कि आजमगढ़ का अब्दुल्लाह गैंग आर्थिक लाभ के लिए पशु तस्करी में सक्रिय है।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम दिव्या मित्तल ने सलेमपुर के कोतवाल को गैंग की गतिविधियों को जनहित के लिए गंभीर खतरा मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तत्कालीन कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी की शिकायत पर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार्र, इस गिरोह का सरगना अब्दुल्लाह निवासी सोफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ बताया गया था। इस गिरोह में अनुराग यादव निवासी आंबेडकरनगर, बंटी राजभर निवासी निवासी सहेला थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा अरशद निवासी जौनपुर भी शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी फरार चल रहे थे।
शनिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर बंटी राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गैंग संगठित तरीके से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर उन्हें उत्तर प्रदेश से बिहार भेजने का काम करता था।

मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पशु तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed