{"_id":"68a4dc051ff010c43c0c75f6","slug":"aayan-of-khukhundoo-won-gold-medal-in-taekwondo-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-161131-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुखुंदू के आयान ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुखुंदू के आयान ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
Wed, 20 Aug 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चौथी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में खुखुंदू क्षेत्र के खिलाड़ी आयान बिन लियाकत पुत्र लियाकत अहमद ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आयान ने न केवल राज्य स्तर पर गोल्ड हासिल किया, बल्कि इस उपलब्धि के साथ ही ओडिशा के कटक में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
प्रतियोगिता के दौरान आयान ने जबरदस्त खेल कौशल और मजबूत रणनीति का प्रदर्शन किया। शुरुआती मुकाबले में उन्होंने आगरा को 14-5 से पराजित किया। इसके बाद कड़े संघर्ष वाले दूसरे राउंड में बिजनौर को 10-8 से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने गाजीपुर को 18-6 के बड़े अंतर से मात दी। फाइनल मुकाबले में एक बार फिर उनका सामना आगरा से हुआ, जहां आयान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8-3 के अंतर से जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक पक्का किया।
जिले के इस युवा खिलाड़ी की सफलता से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आयान की इस उपलब्धि पर उनके कोच गिरीश चंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया और जिला ओलंपिक संघ के महासचिव जय जायसवाल ने बधाई दी।
विज्ञापन
कोच गिरीश चंद्र सिंह ने कहा कि आयान की जीत ने न सिर्फ उनके परिवार और प्रशिक्षकों का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि जिले के अन्य युवाओं के लिए भी यह प्रेरणा का स्रोत बनी है।
जिला खेल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य स्तर पर स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित होना किसी भी खिलाड़ी के लिए गौरव का क्षण होता है। आयान अब ओडिशा के कटक में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रदेश और अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।