{"_id":"6019968c8ebc3e30960c8bde","slug":"aap-workers-agitated-deoria-news-gkp3832320172","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं ाके समाधान के लिए ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं ाके समाधान के लिए ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को तहसील में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। एक माह मेें समाधान नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी।
विधान सभा रुद्रपुर के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होने से उनका जीवन यापन प्रभावित है। गन्ना का मूल्य पाने के लिए किसान मारे मारे फिर रहे है। किसान परिवारों में प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी बनी है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों को सुविधाएं नहीं मिल रही। क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों की जांच कर प्रभारियों पर कार्रवाई की जाए। क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में भी सांसद, विधायक के बच्चों का नामांकन कर पढ़ाई शुरू की जाए। जिससे लोगों में प्रदेश सरकार के शिक्षण व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़े। रोजगार मेला लगाकर स्थानीय युवाओं को उनके हुनर के मुताबिक नौकरी मिले। फसलों को नष्ट कर रहे छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने नगर के चारों तरफ रिंग रोड, नाला निर्माण और हर परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामकिशोर चौहान, राजेंद्र निषाद, संदीप पासवान, संजय आदि मौजूद रहे।