फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Aadhaar card is not being made in the post office for eight months

Deoria News: पोस्ट ऑफिस में आठ माह से नहीं बन रहा आधार कार्ड

Fri, 11 Aug 2023 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card is not being made in the post office for eight months
जरूरतमंद लोगों को बनवाने, संशोधन और अपग्रेड कराने के लिए भटकना पड़ रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा कस्बा स्थित पोस्ट ऑफिस में आठ माह से आधार कार्ड बनाने का कार्य ठप पड़ा है। पथरदेवा के उपडाकघर में भी आधार कार्ड बनाने व संशोधन का काम बंद है। इसके चलते जरूरतमंद लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने, आधार कार्ड में संशोधन व अपग्रेड कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
आमजन की सहूलियत के लिए उप डाकघर में यूएडीआई ने अपना आधार केंद्र बनाया है। तरकुलवा पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने व संशोधन का काम डाक पैकर अनामिका राव के जिम्मे था। दिसंबर 2022 में उनका प्रमोशन हो गया, वे जिला मुख्यालय से संबद्ध हो गईं। तभी से आधार कॉर्ड बनाने, संशोधन व अपग्रेड का काम ठप है। पथरदेवा उपडाकघर में आधार कार्ड बनाने वाले डाककर्मी के स्थानांतरण के चलते कार्य बंद हो गया है। तरकुलवा कस्बा निवासी कांग्रेस नेता दयाशंकर पति द्विवेदी ने बताया कि आधार कार्ड बनाने व संशोधन का काम बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को प्रधान डाकघर देवरिया का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिससे लोगों का समय बर्बाद हो रहा है और धन खर्च करना पड़ता है। हरैया गांव की प्रभावती देवी ने बताया कि आधार कार्ड में नाम में त्रुटि थी, जिसके संशोधन के लिए ग्राहक जनसेवा केंद्र पर दो सौ रुपये देना पड़ा है। नरायनपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि सरफराज अहमद ने बताया कि प्रत्येक बैंक एकाउंट में आधार लिंक कराना जरूरी है। तरकुलवा पोस्ट ऑफिस में आधार नहीं बनने से लोगों को काफी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

बेलही के ग्राम प्रधान बृजनारायण यादव ने बताया कि हर रोज दर्जनों की संख्या में ग्रामीण आधार संशोधन और नया आधार बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचते हैं और निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मठिया कुटी निवासी सुधीर पांडेय का कहना था कि संपन्न लोग किसी ग्राहक जनसेवा केंद्र से आधार बनवा लेते हैं। गरीब जनता के लिए पोस्ट ऑफिस ही एकमात्र सहारा था, जो आजकल बंद है। क्षेत्रीय लोगों सुभाष पाठक, रविशंकर सिंह, शिवशंकर यादव, संतोष गौतम, राकेश प्रसाद, मनोज यादव, राजकुमार राव, सन्नी कुमार, राजू जायसवाल, सुरजीत कुमार आदि ने पोस्ट ऑफिस में आधार बनाने व संशोधन के काम को शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed