{"_id":"69fe2896dbb50a18340b1126","slug":"a-youth-was-attacked-with-deadly-weapons-and-three-others-including-a-history-sheeter-were-booked-for-the-crime-deoria-news-c-208-1-deo1036-181268-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक पर जानलेवा हमला, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक पर जानलेवा हमला, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन पर प्राथमिकी
Fri, 08 May 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम महुअवा खुर्द में रास्ते के विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सरवन यादव निवासी महुअवा खुर्द ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही नागेंद्र यादव उसके रास्ते पर चहारदीवारी बनवाने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में पहले भी दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि रास्ता नहीं रोका जाएगा।
आरोप है कि छह मई की सुबह करीब आठ बजे नागेंद्र यादव, उनका पुत्र सोनू यादव और मन्नी यादव दोबारा चहारदीवारी गिराने लगे। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जब पीड़ित अपने घर की ओर भागा तो मन्नी यादव ने दौड़ाकर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी बांई बाजू पर गंभीर जख्म हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग हैं और लगातार धमकी दे रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए बघौचघाट पुलिस ने नागेंद्र यादव, सोनू यादव और मन्नी यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू यादव क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ देवरिया के विभिन्न थानों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। इसके अलावा लखनऊ में अवैध असलहे के साथ व गोवा में आपराधिक मामले में पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।