फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth suicide

Deoria News: युवक ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Thu, 22 Feb 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
a youth suicide
रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल गांव का था धर्मेंद्र
विज्ञापन


महुआडीह के भगवानपुर धूस पर पेड़ से लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास धूस पर बुधवार को एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर लटक कर अपनी जान दे दी। शव को फंदे से लटका देख राहगीरों ने शोर मचाया।
किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव का धर्मेंद्र बांसफोड़ (30) बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब बाइक से घर से निकला। महुआडीह थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास धूस पर राहगीरों ने एक बाइक खड़ी देखी। पास में ही एक पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटके शव पर लोगों की नजर पड़ी।
विज्ञापन

शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने घर वालों को मामले की जानकारी देकर उन्हें मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर परिजनों से पहचान कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धर्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख- पुकार मच गई। उसकी मौत से पिता महेंद्र, माता, दादी, पत्नी पिंकी, बेटे उपेंद्र, देवेंद्र व बेटी प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।

- धर्मेंद्र बांसफोड़ ने महुआडीह के भगवानपुर गांव के पास जंगल में पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता महेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी।

- संजय रेड्डी, सीओ सिटी

धर्मेंद्र की आत्महत्या की वजह नहीं हो पा रही साफ
धर्मेंद्र मिलनसार और कर्मठी युवक था। उसका हंसता-खेलता अपना परिवार था। मेहनत-मजदूरी करके जीवन यापन करके परिवार खुश था। धर्मेंद्र के पिता महेंद्र ने गांव के लोगों से बताया कि धर्मेंद्र सुबह बाइक लेकर घर से निकला। जिगनी बाजार गांव के पास एक विद्यालय में जाकर बच्चों का शुल्क जमा किया। इसके बाद अचानक उसकी मौत की जानकारी मिली। उसने इस तरह जान क्यों दे दी, यह बात गांव के लोगों को भी समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed