फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth died in pune

पूना में सुरौली के युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 21 Sep 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
a youth died in pune
सुरौली के युवक की पूना में संदिग्ध परिस्थितियो में मौत आशिष मदेशिया की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
पूना में सुरौली के युवक की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

एक माह पहले ही कमाने गया था आशीष
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। भलुअनी थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी एक युवक की पूना में उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की शाम मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। फोटो में शव छत के कुंडे से लटका था, लेकिन पैर जमीन पर टिका था। इसे देख परिजन मौत को संदिग्ध हाल में हुआ मान रहे हैं। परिजन देर शाम पूना के लिए रवाना हो गए।

सुरौली गांव निवासी आशीष मद्धेशिया (25) पुत्र रामुंदर मद्धेशिया परिवार की माली हालत सुधारने के लिए एक माह पहले कमाने के लिए पूना गया था। वहां वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार आशीष के साथी ने फोन पर बताया कि मंगलवार को काम करने के बाद आशीष कमरे पर पहुंचा। कुछ देर बाद वह कमरे पर पहुंचा तो देखा कि आशीष छत के कुंडे से फंदे से लटक रहा था। इसके बाद उसने पुलिस और उसके घर फोन से सूचना दी। आशीष तीन भाइयों में बड़ा था। मंटू मनीष दो भाई हैं। माता होशिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed