{"_id":"64135e423021c40e8a048216","slug":"a-youth-died-in-accident-deoria-news-c-7-1-87785-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Thu, 16 Mar 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। देवरिया-खोराराम मार्ग पर बुधवार की रात में एक स्कूटी सवार युवक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर पड़े युवक को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह सामान खरीदकर घर लौट रहे थे, उसी दौरान हादसा हो गया।
सदर कोतवाली के खोराराम गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू यादव देर शाम जिला मुख्यालय से स्कूटी से घर जा रहे थे। अभी कुर्नानाला के पुलिया के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क के किनारे घायलावस्था में देखकर राहगीरों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद