{"_id":"662eb9657962b02c87025c94","slug":"a-youth-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-124406-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 29 Apr 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के लाहिलपार-गोरयाघाट मार्ग पर रविवार को पोखरभिंडा गांव के सामने पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का समाचार मिलते ही परिजनों और ससुराल के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरवा सेमरा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अजय साहनी पुत्र विरेंद्र साहनी की रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट के पास मिश्रौली में ससुराल है। वहां वह आए हुए थे। रविवार को किसी कार्य से बाइक से लाहिलपार चौराहे पर गए थे। वहां से वापस आते समय पोखरभिंडा गांव के सामने एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।