फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth beaten

Deoria News: युवक को घर में ले जाकर दंपती और बहू ने पीटा, फूटा सिर

Sat, 10 Feb 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
a youth beaten
खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव का मामला, धारदार हथियार से हमले करने का भी आरोप
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों से दर्ज किया रिपोर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में बृहस्पतिवार की देर रात 30 वर्षीय एक युवक को पड़ोस के दंपती और बहू ने घर में ले जाकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक का सिर फूट गया।
युवक ने आरोप लगाया है कि उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव निवासी मिंकू यादव अपने छोटे भाई अनुज यादव के साथ गोरखपुर में रहकर मजदूरी करता है। दोनों भाई एक माह बाद बृहस्पतिवार को गांव अपने घर आए थे। मिंकू का आरोप है कि जैसे ही रात नौ बजे हम गांव पहुंचे और दरवाजे पर खड़े हुए। बगलगीर दंपती, बहू और बेटी मुझे अपने घर में उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मैं कुछ समझ पाता, तब-तक मेरे पैर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया गया। जमीन पर गिरकर तड़फड़ाने लगा तो लाठी से सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया गया। शोर मचाने पर जब घरवाले पहुंचे तो हमलावरों ने मुझे घर से बाहर फेंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी इधर-उधर भाग खड़े हुए।
पुलिस का कहना है कि फुलेना ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, मिंकू यादव की तहरीर पर पुलिस ने फुलेना, उनकी पत्नी, बहू पर केस दर्ज किया है। जबकि फुलेना की तहरीर पर मिंकू यादव के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों ने घटना की वजह अनायास बताते हुए एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


पीआरडी जवान पर महिला को मारने-पीटने का आरोप
बरडीहा गांव का मामला, थाने पहुंचा पीआरडी जवान, बाहर निकलकर पुलिस पर ही भड़क उठा

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में शुक्रवार को एक महिला ने पीआरडी जवान पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पीआरडी जवान को थाने बुलाकर पूछताछ की तो वह उग्र हो उठा। थाने से बाहर निकल वह पुलिस पर ही भड़क उठा। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी रिंकी देवी पत्नी अंगेश का गांव के पीआरडी जवान से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर पीआरडी जवान रिंकी देवी से गाली-गलौज करने लगा। रिंकी देवी ने विरोध जताया तो पीआरडी जवान सहित उसके परिवार के अन्य सदस्य उसके दरवाजे पर चढ़कर चले आए। रिंकी को लात-घूंसों से मारने-पीटने लगे।

शोर करने पर जब बचाव करने उसकी ननद रिंकी कुमारी पहुंची तो हमलावर उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए। महिला थाने पहुंच इंस्पेक्टर दिलीप सिंह से न्याय की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस पीआरडी जवान को थाने बुलाई। पुलिस का कहना है कि पीआरडी जवान को विवाद करने के संबंध में डांटा-फटकारा गया है। इसीलिए वह गुस्से में था।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस मौके पर गई है। मामले की जांच कर अगर पीआरडी जवान दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed