फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man's foot slipped while passing near a pond and he died due to drowning

Deoria News: पोखरी के पास से गुजरते समय फिसला पैर, डूबने से युवक की मौत

Sat, 23 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A young man's foot slipped while passing near a pond and he died due to drowning
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के पकौली गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की पोखरी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक पैकौली चौराहे से घर लौट रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकौली गांव निवासी गब्बार अंसारी (21) पुत्र हदीस अंसारी पैकौली चौराहे से घर लौट रहा था। रास्ते में रतनी पोखरी के पास उसका पैर फिसल गया और वह पोखरी में गिर गया।
विज्ञापन

कुछ देर तक किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी, तभी एक राहगीर वहां से गुजरा और युवक को पोखरी में गिरा देखकर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह झब्बार को निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का शव परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए घर ले गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पिता हदीस अंसारी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं युवक की पत्नी सकीना अंसारी दहाड़ मारकर रोने लगीं। बताया जाता है कि झब्बार की शादी पांच माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed