{"_id":"68b0a3b451881f25bb0e8ec4","slug":"a-young-man-who-came-to-his-aunts-house-died-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-208-1-deo1010-161858-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मौसी के घर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मौसी के घर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Fri, 29 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के मदैना गांव में मौसी के घर आए युवक की 22 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक के परिजनों ने मौसी के घरवालों पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक की मां शारदा देवी ने बुधवार को थाने में छह नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र 22 अगस्त को मौसी के घर मदैना गांव आया था। युवक के परिवार वालों का आरोप है कि उसकी मौसी की पौत्री, उसकी तीन बहनें, भाई, मां और चार अन्य लोगों ने नरेंद्र की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि आरोपी घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश कर रहे थे।
बताया जाता है कि पिटाई के बाद नरेंद्र को सीएचसी गौरीबाजार ले जाया गया और उसके भाई जितेंद्र को फोन कर बताया गया कि नरेंद्र सड़क हादसे में घायल हो गया है। जब जितेंद्र अस्पताल पहुंचा तो उसने नरेंद्र को एंबुलेंस में पड़ा पाया। वह तत्काल उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की मां शारदा देवी ने तहरीर में छह नामजद और चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।