{"_id":"6792aa0b99cb68bce40ba46d","slug":"a-young-man-was-stabbed-and-injured-in-a-money-transaction-deoria-news-c-208-1-deo1004-145516-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुपये के लेनदेन में युवक पर चाकू से वार कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुपये के लेनदेन में युवक पर चाकू से वार कर किया घायल
Fri, 24 Jan 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भाटपार रानी। खामपार थाना के ग्राम छरौछा में रुपये के लेनदेन को लेकर मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार को एक युवक दौड़ा कर उसे चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को भाटपार रानी पीएचसी पर लाकर इलाज कराया। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक के नामजद तहरीर पर गांव के ही कुछ युवकों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छरौछा के ग्रामीणों का कहना है कि दो युवक पिछले कई वर्षों से जाली नोटों के धंधे में सक्रिय हैं। वे सही नोट लाने वाले को दूना नोट देते थे। बृहस्पतिवार को बिहार के भोरे थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी राधेश्याम माझी पुत्र हरदेव माझी इनके संपर्क में आकर दूने नोट के लिए 5 लाख 44 हजार रुपए दिया था।
उसी के सिलसिले में जब रुपए मांगने युवक अपने एक साथी के साथ पहुंचा तो इस धंधे में शामिल युवक उसे तथा उसके सहयोगी को सूनसान स्थान पर चलकर रुपए देने को कहा। इसी बीच उसने मोबाइल से फोन कर कुछ लोगों को भी बुला लिया। वहां उसके रुपए देने के बजाय राधेश्याम पर उसने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। यह देख साथ आए व्यक्ति ने शोर करते हुए हमलावर को पकड़ लिया। गांव के लोगों को आता देख युवक भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल राधेश्याम माझी को भाटपार रानी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। जहां उसे सिर और गर्दन पर गंभीर चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट हुई है। घायल का इलाज कराया गया है। उसकी नामजद पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जाली नोट के धंधे के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में मैं लगा हूं, जल्दी ही भंडाफोड़ होगा।