{"_id":"6990cf96345ce5b9c800c930","slug":"a-young-man-was-slapped-during-the-encroachment-removal-the-video-went-viral-deoria-news-c-208-1-deo1032-174924-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को एसओ ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
शुक्रवार की शाम रामपुर कारखाना चौराहे से बहरामपुर मोड तक कस्बे के अंदर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी। जनता इंटर कॉलेज के सामने पुलिस व प्रशासन की टीम सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर थानाध्यक्ष और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का मोबाइल से वीडियो बना रहा था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर थानाध्यक्ष ने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
घटना की चर्चा कस्बे में तेजी से फैल गई और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकार संजय रेड्डी ने कहा कि शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।