{"_id":"688facc08a2bd4229d06653e","slug":"a-young-man-was-murdered-for-revealing-the-secret-of-buffalo-theft-two-women-in-custody-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159983-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भैंस चोरी का राज खोलने पर की गई थी युवक की हत्या, दो महिलाएं हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भैंस चोरी का राज खोलने पर की गई थी युवक की हत्या, दो महिलाएं हिरासत में
Mon, 04 Aug 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
विजयीपुर के पिपरा सल्लहपुर गांव में चाकू मारकर हत्या का मामला, आरोपी की तलाश में भटनी में दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। थाना क्षेत्र से सटे बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के पिपरा सल्लहपुर गांव में युवक शैलेश राम की शनिवार को की गई हत्या का मामला भैंस चोरी से जुड़ता नजर आ रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले भटनी क्षेत्र से हुई भैंस चोरी की जानकारी उसने पुलिस को दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी नीतीश राम ने परिजनों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। हत्या के इस मामले में बिहार और यूपी की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है।
वारदात के बाद शैलेस के पिता की तहरीर पर विजयीपुर थाना में नीतीश राम समेत छह आरोपियों पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी नीतीश राम की तलाश में विजयीपुर पुलिस ने शनिवार की रात भटनी क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
यूपी-बिहार की सीमाई चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। विजयीपुर एसओ सूरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में भैंस चोरी मामले में पुलिस के पूछताछ और राज खुलने के वजह से हत्या की बात सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी समेत सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विजयीपुर पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले भटनी इलाके के एक गांव से भैंस चोरी हुई थी। इस मामले में भटनी पुलिस ने आरोपी नीतीश राम से पूछताछ की गई थी। आरोपी को शक था कि शैलेश राम ने ही पुलिस को जानकारी दी है। इससे नाराज होकर उसने शनिवार की शाम शैलेश पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए शैलेश के पिता किशोर राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
..
पति की हत्या के बाद टूटा रिंकू का संसार
शैलेश राम की हत्या के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे अब दोनों बेटों मोनू (6) और मोदी (4) की परवरिश की चिंता सता रही है। परिजनों के मुताबिक, शैलेश अपनी भाभी और पत्नी रिंकू के साथ घर के बाहर बैठा था। पारिवारिक माहौल में हंसी-मजाक चल रहा था, तभी पड़ोसी नीतीश राम वहां पहुंचा। उसने बातचीत को अपना अपमान समझ लिया और आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया। शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। पिता किशोर राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
पति की मौत के बाद रिंकू देवी गहरे सदमे में है। वह बार-बार अपने बेटों की ओर देखकर बेसुध हो जा रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक व बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रविवार को वारदात स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को न्याय व सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।