{"_id":"6abff464dd4278c7b5085e05","slug":"a-young-man-was-caught-while-stealing-a-bike-deoria-news-c-208-1-deo1044-193285-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक चोरी करते समय युवक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक चोरी करते समय युवक पकड़ा गया
Fri, 02 Oct 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बनकटा। बनकटिया गांव में बृहस्पतिवार की रात घर में घुसकर बाइक चुराने की कोशिश कर रहे एक युवक को घर वालों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बनकटिया गांव निवासी वीरेंद्र यादव रात में परिवार के साथ सो रहे थे। सामने स्थित कच्चे मकान में बाइक खड़ी थी। रात में करीब 11 बजे आवाज होने से उनकी नींद टूट गई। जब वे बाहर गए तो देखा कि बाहर एक युवक उनकी बाइक चुराने की कोशिश कर रहा है।
शोर मचाते हुए युवक को पकड़ना चाहा तो उसने वीरेंद्र पर हमला कर दिया। इसके बावजूद उन्होंने युवक को पकड़ लिया। युवक की पहचान हुसैन निवासी रामपुर बुजुर्ग के रूप में हुई है।
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद