{"_id":"6a70e887dc76215d720bbcba","slug":"a-young-man-was-carrying-a-newborn-a-guard-stopped-him-suspecting-child-theft-deoria-news-c-208-1-deo1009-188396-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक की गोद में था नवजात, बच्चा चोरी की आशंका में गार्ड ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक की गोद में था नवजात, बच्चा चोरी की आशंका में गार्ड ने रोका
Tue, 04 Aug 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के एमसीएच विंग के द्वितीय तल पर सोमवार को एक युवक नवजात को गोद में लिया हुआ था। कुछ देर बाद युवक नवजात को लेकर जाने लगा।
बच्चा चोरी की आशंका में मौके पर मौजूद गार्ड ने उसे रोक कर बच्चे के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बच्चे के अभिभावक की खोज हुई। पता चला कि बच्चा एक अविवाहित युवती का है।
जानकारी पर सीएमएस की सूचना पर बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन के लोग पहुंचे। समिति के कहने पर युवती बच्चे को लेकर परिवार वालों के साथ चली गई।
जानकारी के अनुसार, बरहज क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रसव पीड़ा होने पर करीब एक सप्ताह पहले परिवार वालों ने मेडिकल काॅलेज के एमसीएच विंग में भर्ती कराया था, जहां सुरक्षित प्रसव हुआ। सोमवार को युवती को डिस्चार्ज होना था।
विज्ञापन
इस बीच एक युवक नवजात को गोद में लेकर जाने लगा। संदेह होने पर गार्ड ने रोककर काॅलेज प्रशासन को जानकारी दी। इस बीच युवती के परिवार वाले भी आ गए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने इसकी सूचना प्रोबेशन विभाग, वन स्टाप सेंटर को दी।
सूचना पर चाइल्ड लाइन और वन स्टॉप सेंटर के लोग पहुंचे। उन्होंने युवती को गैर कानूनी रूप से किसी को बच्चा नहीं देने के लिए समझाया।
इसके बाद युवती ने लिखित रूप से समिति को आश्वस्त किया कि बच्चा अपने साथ ले जाकर पालन पोषण करेगी। किसी को नहीं देगी। इसके बाद समिति ने महीने में एक बार बच्चे के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश युवती को दिया।
इसके बाद युवती बच्चे और परिवार वालों के साथ घर चली गई। दो दिन पहले बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री राय ने भी एमसीएच विंग पहुंचकर युवती से बच्चे के बारे में जानकारी ली थी।
उन्होंने युवती के साथ संबंध बनाने वाले युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी थी पर युवती और उसके परिवार वाले तैयार नहीं हुए। सीएमएस ने बताया एमसीएच विंग से युवती नवजात