फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man was attacked with a knife in a love affair dispute

Deoria News: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

Mon, 11 May 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife in a love affair dispute
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव में सोमवार की सुबह प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद हमलावर भाग या।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशहरी गांव निवासी रवि चौहान सोमवार की सुबह नदी किनारे शौच के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में देउर बाबा स्थान के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रवि गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुका था।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन घायल रवि को मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय रवि की पत्नी बच्चों के साथ मायके में भाई की शादी में गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों युवकों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की शाम मोबाइल फोन पर दोनों में फिर विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान रवि चौहान आरोपी के घर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की मां के साथ भी अभद्रता किए जाने की चर्चा है। आरोप है कि इसी विवाद से नाराज होकर आरोपी ने सोमवार की सुबह गांव के बाहर रवि पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed