फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man got into an argument with the outpost in-charge, misbehaved with him and scratched his nameplate and badge

Deoria News: चौकी इंचार्ज से उलझा युवक, अभद्रता की और नेम प्लेट-बैज नोचा

Sat, 28 Feb 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man got into an argument with the outpost in-charge, misbehaved with him and scratched his nameplate and badge
तरकुलवा। शुक्रवार की शाम को यूपी बोर्ड की दूसरी पारी की परीक्षा समाप्त होने के बाद एक बाइक पर सवार तीन युवक केंद्र के बाहर चौकी इंचार्ज से उलझ गए। एक युवक ने उनके साथ हाथापाई की और उनका नेम प्लेट-बैज नोंच दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस कर्मियों ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुर गढ़ को यूपी बोर्ड परीक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। शाम 5:15 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को सुरक्षित केंद्र के बाहर निकाला जा रहा था। ड्यूटी में रामपुर खास पुलिस चौकी के इंचार्ज कमलेश कुमार और कुछ कांस्टेबल मौजूद थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक चौकी इंचार्ज से एक उलझ गए। उनमें से एक युवक ने चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता की और उनकी वर्दी पर लगा नेम प्लेट व बैज नोच कर फेंक दिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवक का हंगामा देख लोग सकते में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार चंदेल मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने लेकर गई और पूछताछ शुरू कर दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि युवक को केवल वहां से हटने के लिए कहा गया था। इसी बात पर वह उलझ गया और वर्दी का बैज व नेम प्लेट नोच ली। उच्च अधिकारियों से परामर्श के बाद ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed