{"_id":"68f935bb56280879ce06e65f","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-causing-outcry-in-his-home-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-166156-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, घर में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, घर में मची चीख-पुकार
Thu, 23 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के खरोह चौराहे के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
क्षेत्र के ग्राम मठिया तिवारी निवासी सोनू यादव 38 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र यादव की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बृहस्पतिवार को दोपहर वह घर से खरोह चौराहा पर गया था। वहां से वह रेलवे ट्रैक की तरफ चला गया। दोपहर 12.30 बजे के लगभग देवरिया से गोरखपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पूर्व प्रधान विजय बहादुर निषाद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पाकेट से मिले आधार कार्ड से पहचान की। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोनू की पत्नी ममता देवी, दो पुत्री प्रीति 10 वर्ष व सपना 15 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।