फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman who left her home in a rage was found sleeping in a temple.

Deoria News: घर से नाराज होकर निकली महिला मंदिर में सोती मिली

Fri, 11 Sep 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A woman who left her home in a rage was found sleeping in a temple.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग और सुबिखर के मध्य मंदिर के पास बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे एक महिला बेंच पर सोती मिली।
विज्ञापन

लोगों ने महिला को अचेतावस्था में समझ पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को थाने लाई। पुलिस पूछताछ में महिला ने पति से विवाद होने पर नाराज होकर घर से निकल आने की बात बताई। महिला सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। यहां की पुलिस ने उसे देवरिया पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार खरजरवा निवासी सपना का बुधवार की रात में किसी बात पर पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकलकर खुखुंदू क्षेत्र के सुविखर मंदिर आ गई और वहीं बेंच पर सो गई। सुबह टहलने के दौरान लोगों ने महिला को बेंच पर अचेतावस्था में देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले गई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम और पता बताया। इसके बाद देवरिया पुलिस को बुलाकर महिला को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है किे महिला का पति आकर उसे घर लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला ने बताया कि पति से विवाद के बाद वह घर छोड़कर चली आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed