फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman returning home in an auto-rickshaw was crushed by a pickup truck and died.

Deoria News: ऑटो में घर लौट रही महिला को पिकअप ने रौंदा, मौत

Mon, 13 Oct 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A woman returning home in an auto-rickshaw was crushed by a pickup truck and died.
लार सीएचसी में महिला की मौत पर जुटी लोगों की भीड़,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। राम जानकी मार्ग पर रविवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप ने लार की तरफ से जा रहे ऑटो में साइड से टक्कर मार दी। इससे ऑटो के आगे बैठी लखपति देवी उछल कर नीचे गिर पड़ीं। पिअकप उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही लखपति देवी की मौत हो गई।
बगल की सीट पर बैठी चंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी लार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने चंद्रावती को मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर बेल्थरा टोला निवासी 55 वर्षीय लखपति देवी गांव की महिलाओं के साथ लार नगर स्थित एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में मीटिंग के लिए आईं थीं। शाम को मीटिंग खत्म होने के बाद एक ही ऑटो पर सवार होकर घर जा रही थीं। लार राम जानकी मार्ग पर सुतावर गांव के पास पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेहरौना की तरफ आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो की आगे की सीट पर बैठीं लखपति देवी उछलकर सड़क पर दाहिने तरफ गिर पड़ीं। पिकअप का पहिया लखपति के ऊपर चढ़ गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो में सवार लोग कूद कर भागने लगे। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।

चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। पिकअप लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में ले लिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed