फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman is wandering to find out the secret of her husband's death.

Deoria News: पति की मौत का राज जानने के लिए भटक रही महिला

Tue, 28 Apr 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A woman is wandering to find out the secret of her husband's death.
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार निवासी डीजे संचालक हीरालाल शर्मा की करीब नौ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी नीतू न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने 25 अप्रैल को एसपी अभिजीत आर शंकर को एक प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बंजरिया बाजार निवासी डीजे संचालक हीरालाल शर्मा उर्फ बिकाऊ (35) गांव के ही एक टेंट हाउस में काम करता था। वह अपना डीजे सिस्टम भी चलाता था। नौ अगस्त 2025 की रात को उसके मोबाइल पर फोन आया। कॉल रिसीव करने के बाद वह बाइक लेकर घर से निकला, मगर फिर नहीं लौटा।
विज्ञापन

रात में ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अगले दिन सुबह 10 अगस्त को उसका शव गांव के पश्चिम एक निजी विद्यालय के पास धान के खेत में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक की विधवा पत्नी नीतू शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। बिसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। नौ माह बीत जाने के बाद भी इस मामले में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

थानेदार भूपेंद्र सिंह का कहना है कि डीजे संचालक की मौत के कारणों की कई एंगिल से पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इसलिए बिसरा जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed