फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A traffic jam lasting several hours occurred in Salempur during the immersion of the Hanuman idol.

Deoria News: हनुमान की मूर्ति विसर्जन के दौरान सलेमपुर में घंटों लगा रहा जाम

Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A traffic jam lasting several hours occurred in Salempur during the immersion of the Hanuman idol.
सलेमपुर में हनुमान प्रतिमा विसर्जन के दौरान लगा जाम,
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित हनुमान मूर्तियों का सोमवार को विसर्जन किया गया। इस दौरान निकाले गए जुलूस के कारण नगर की सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। मझौली मोड़ से बापू इंटर कॉलेज तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जुलूस में शामिल युवा डीजे की तेज धुन पर नाचते नजर आए। पुलिस-प्रशासन की ओर से निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप साउंड बजाने की अपील की गई थी, लेकिन कई स्थानों पर तेज आवाज पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

जाम का असर एंबुलेंस पर भी पड़ा। मरीजों को लेकर आने-जाने वाली कई एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं। पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित करने के साथ जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम तैनात रही। डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुसार साउंड बजाने के निर्देश दिए गए थे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल को संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed