{"_id":"6ad3d7ead9c76b10320572c1","slug":"a-teenager-jumped-into-the-saryu-river-deoria-news-c-208-1-deo1045-194571-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दोस्त के साथ भागलपुर पुल पर पहुंचे किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दोस्त के साथ भागलपुर पुल पर पहुंचे किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग
Sun, 18 Oct 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के पनिका गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर शनिवार की दोपहर दोस्त के साथ भागलपुर पुल पहुंचा और सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुल की रेलिंग के पास उसकी चप्पल मिली है। हादसे के बाद से किशोर लापता है। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश करा रही है।
पनिका गांव निवासी गफूर का पुत्र सेराज परिजन की डांट से नाराज हो गया। इसके बाद वह एक दोस्त के साथ बाइक से भागलपुर पुल पहुंचा। वहां बाइक रुकवाकर चप्पल उतारी और नदी में कूद गया। यह देखकर उसका दोस्त घबरा गया और शोर मचाया।
तब तक किशोर पानी में लापता हो चुका था। उसने परिजन और भागलपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने हादसा स्थल बलिया जिले की सीमा में होने के कारण उभांव थाने को जानकारी दी। मौके पर पहुंची उभांव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि हादसा स्थल बलिया जिले की सीमा में है। उभांव पुलिस नदी में किशोर की तलाश करा रही है।