फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A teenage victim of sexual abuse gave birth to a son.

Deoria News: याैन शोषण की शिकार किशोरी ने बेटे को दिया जन्म

Sun, 12 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A teenage victim of sexual abuse gave birth to a son.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घांटी बाजार/भटनी। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग लड़की ने पीएचसी में शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया। लड़की की शादी नहीं हुई है। हालांकि, लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक किशोर पर यौन शोषण का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स ने सितंबर माह में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही एक किशोर ने झांसे में लेकर उसकी 14 वर्षीय बेटी का यौन शोषण किया। इससे वह गर्भवती हो गई है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने 10 दिन पहले किशोर पर यौन शोषण का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को जब किशोरी ने बेटे को जन्म दिया तो परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने शुरू में कार्रवाई करने के बजाय टालमटोल रवैया अपनाया और कभी थाने तो कभी चौकी पर बुलाकर परेशान किया गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के सामने आने के बाद से आरोपी किशोर और उसका परिवार घर छोड़कर भाग गया। उधर, किशोरी ने कहा है कि वह अब अपने बच्चे को खुद पालने की जिम्मेदारी उठाएगी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed