फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A team will be formed to verify the data of schools.

Deoria News: विद्यालयों के आंकड़ों के सत्यापन के लिए बनेगी टीम

Thu, 06 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 06 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A team will be formed to verify the data of schools.
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालय सूचनाएं अपलोड करने में जुट गए हैं। इसके बाद इनका सत्यापन कर सूचनाएं बोर्ड को भेजी जाएंगी। इसके लिए एक टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा में जिलेभर से 1.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देती हैं।
इन परीक्षाओं के लिए हर साल केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चलती है। इस साल भी विद्यालयों से सूचनाएं मांगी गई हैं।
विद्यालय इन सूचनाओं को पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिए हैं। 10 नवंबर के बाद जिला प्रशासन की ओर से टीम गठित कर इन सूचनाओं का सत्यापन करेगी। इस समिति के अध्यक्ष एसडीएम और सचिव जीआईसी प्रिंसिपल होंगे। सरकारी इंजीनियरिंग विभाग से एक इंजीनियर को भी समिति में नामित किया जाएगा। यह समिति तहसीलवार गठित होगी। समिति को अंतिम तिथि के बाद एक सप्ताह के भीतर अर्थात 17 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार 17 नवंबर तक विद्यालयों का सत्यापन कराया जाएगा।
समिति की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं को 24 नवंबर तक वेबसाइट पर संशोधित करना होगा। 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed