फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A tanker full of gas overturned, Rudrapur road remained closed for six hours

Deoria News: गैस से भरा टैंकर पलटा, छह घंटे बंद रहा रुद्रपुर मार्ग

Sun, 22 Dec 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
A tanker full of gas overturned, Rudrapur road remained closed for six hours
बरहज। मदनपुर क्षेत्र के कुसम्हा चौराहा स्थित एक ईंट भट्ठे के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर भारत पेट्रोलियम का एलपीजी भरा एक टैंकर पलट गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर आवागमन को ठप करा दिया। जानकारी होने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब पांच से छह घंटे बाद टैंकर को सीधा किया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर सुबह करीब छह बजे कुसम्हा चौराहा के पास गैस से भरा टैंकर पलटा। लोगों के अनुसार सड़क पर मोड़ होने और चालक के ब्रेक लेने पर पिछला पहिया जाम हो गया, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। उस समय कोई गाड़ी उधर से नहीं गुजर रही थी। प्रतापगढ़ जनपद के बजहां निवासी, टैंकर चालक सरवर पुत्र शमशुल किसी तरह निकलकर बाहर आया। इसके बाद इंस्पेक्टर मदनपुर विनोद कुमार सिंह, एसआई नरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुला ली गई। दोपहर 12 बजे तीन क्रेन और हाइड्रा की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया। तब आवागमन बहाल हुआ। एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि गैस से भरे टैंकर को सीधा कराकर आवागमन शुरू करा दिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारी
टैंकर पलटने की सूचना भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कंपनी के अधिकारी व इंजीनियर मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से गैस से भरे टैंकर को सीधा किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता से बैतालपुर जा रहा था टैंकर
टैंकर कोलकाता से रसोई गैस लेकर बैतालपुर डिपो जा रहा था। ईंट भट्ठे के पास मोड़ पर वह पलट गया। एहतियातन सड़क पर आवागमन बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed