{"_id":"690b97eeb8aac6a5530bcdff","slug":"a-small-boat-full-of-devotees-capsized-in-the-saryu-river-but-all-were-safe-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-167214-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू में पलटी श्रद्धालुओं से भरी छोटी नाव, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू में पलटी श्रद्धालुओं से भरी छोटी नाव, सभी सुरक्षित
Thu, 06 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बरहज सरयू नदी में डूब रहे लोगों केा बचाकर बाहर निकालते लोग संवाद
- फोटो : katra news
बरहज। सरयू नदी तट पर बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं से भरी छोटी नाव नदी में पलट गई।
इससे अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने नदी में डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। सबके सुरक्षित रहने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस मामले में पुलिस ने नाविक को हिरासत में ले लिया है।
सुबह थाना घाट पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। कुछ लोग नाव से भी दूसरे छोर पर बह रही नदी में स्नान के लिए जा रहे थे। लोगों के अनुसार नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक छोटी नाव दूसरे छोर के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद अचानक नाव में पानी भरने लगा।
लोग जब तक कुछ समझ पाते नाव नदी में डूब गई, जिससे अफरातफरी मच गई। नाव में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग नदी में छलांग लगा दिए। किसी तरह सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि श्रद्धालुओं का झोला और अन्य सामान नदी में बह गए।
विज्ञापन
सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पानी भरने से नाव पलट गई थी, लेकिन पानी कम होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।