फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a shopkeeper raped minor

दुकान में खींचकर बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 24 May 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
a shopkeeper raped minor
दुकान में खींचकर बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक चौराहे पर दिनदहाड़े हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के एक चौराहे पर सामान खरीदने गई बालिका को दुकान में खींचकर दुकानदार ने दिनदहाड़े दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दुकानदार ने उसकी पिटाई भी की। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी शख्स कुछ दूर स्थित चौराहे पर एक दशक से मकान बनवाकर रहता है। आरोप है कि 21 मई को दिन में दो बजे उसकी 12 साल की बेटी चौराहे पर एक दुकान से सामान खरीदने गई थी। दुकानदार ने अकेले देखकर उसे दुकान में खींच लिया और शटर गिराकर दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर परिवार और पड़ोस के लोग पहुंचे। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। उधर, आरोपी ने परिवारवालों को धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुकानदार रवि उर्फ रिशु के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकी देने और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed