फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A separate four-bed ICU will be set up at the trauma center.

Deoria News: ट्राॅमा सेंटर में अलग से बनेगा चार बेड का आईसीयू

Tue, 28 Jul 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A separate four-bed ICU will be set up at the trauma center.
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में लगाए गए बेड,
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ट्राॅमा सेंटर में चार बेड का आईसीयू बनेगा। इससे सड़क हादसों और अन्य गंभीर हादसों में घायल मरीजों को तत्काल क्रिटिकल केयर सपोर्ट मिल सकेगा।
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। भवन तैयार है। भवन में उत्तर, दक्षिण और पश्चिम तीन ओर से प्रवेश की सुविधा है। इलाज के लिए सुविधाएं जुटाने का काम काॅलेज प्रशासन को करना है। सूत्रों की मानें तो कार्यदायी संस्था अगले तीन दिन में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल को हैंडओवर करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

इस बीच काॅलेज प्रशासन ने इसमें बेड लगाने और मॉनिटर इंस्टाल करने का कार्य शुरू कर लिया है। 31 जुलाई तक ट्राॅमा सेंटर का पूरा भवन काॅलेज प्रशासन को मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इसमें इमरजेंसी इलाज शुरू कर दिया जाएगा। प्रथम तल पर अभी 30 बेड के साथ इलाज शुरू होगा। द्वितीय और तृतीय तल पर संसाधन उपलब्ध होने के बाद कामकाज शुरू होगा।
मेडिकल काॅलेज में निर्माणाधीन ट्राॅमा सेंटर में चार आईसीयू बनाए जाएंगे। एक आईसीयू मेडिसिन, दूसरा हड्डी रोग, तीसरा बच्चों के और चौथा आईसीयू गर्भवतियों के लिए तैयार किया जाएगा।
एक्स-रे, सिटी स्कैन की होगी सुविधा : ट्राॅमा सेंटर में घायलों की जांच के लिए एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन मशीन भी लगेगी। इससे घायलों की जांच कर तुरंत इलाज करना संभव होगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें गोरखपुर या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।
अभी इमरजेंसी से जांच के लिए दो सौ मीटर दूर एक्स-रे और सिटी स्कैन सेंटर भेजना पड़ता है। एक्स-रे व सिटी स्कैन की सुविधा रात में नहीं होने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
द्वितीय तल पर शिफ्ट होगा पीआईसीयू : पुराने भवन में संचालित पीआईसीयू को फिलहाल ट्राॅमा सेंटर के द्वितीय तल पर शिफ्ट किया जाएगा। पुराना भवन ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में है।

इसके चलते पीआईसीयू को ट्राॅमा सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। बाद में लअदूसरा हाॅस्पिटल ब्लॉक तैयार होने के बाद पीआईसीयू को ट्राॅमा सेंटर से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed