फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A rowdy took away the temple priest's bag

Deoria News: मंदिर के पुजारी का बैग उठा ले गया मनबढ़

Sat, 06 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A rowdy took away the temple priest's bag
सलेमपुर। ब्रह्म मंदिर के पुजारी का बैग 25 दिन पहले एक मनबढ़ उठा ले गया। बैग में 10 हजार रुपये व एक मोबाइल रखा था। पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना नवलपुर चौकी को दी, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी ब्रजनंदन पांडेय अहिरौली के लाचिरागी मौजा पैकौली के ब्रह्म मंदिर में प्रधान पुजारी हैं। 11 अगस्त को वह मंदिर के कमरे में अपना बैग खूंटी पर टांग कर सफाई कर रहे थे। उसी दौरान पुजारी के कमरे में एक मनबढ़ घुसकर उनका बैग उठा ले गया। पुजारी के तहरीर के मुताबिक बैग में 10 हजार रुपये व मोबाइल रखा था। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि नवलपुर चौकी प्रभारी को जांच कर आरोपी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed