Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A resident of the murder house... committed brutality in the temple of education.

Deoria News: कत्ल की कोठी का बाशिंदा..शिक्षा के मंदिर में की दरिंदगी

Tue, 07 Oct 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A resident of the murder house... committed brutality in the temple of education.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शिक्षा के मंदिर में परीक्षा में फेल करने और जान से मारने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी प्रबंधक शातिर दिमाग का है। वर्ष 2016 में अपने पुराने मकान में फर्जी आधार कार्ड तैयार कर अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों का लोगों का सिमकार्ड एक्टिवेट करता था।
जिस मकान में यह फर्जीवाड़े का खेल चलता था, वह मकान इसी जालसाज का है, मगर मोहल्ले में वह मकान कत्ल की कोठी के नाम से चर्चित है। क्योंकि इस मकान के विवाद में बम चल चुका है और हत्या भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस जालसाजी के आरोप में प्रबंधक और इसके चार सहयोगियों को जेल भेजा था। जमानत पर रिहाई के बाद प्रबंधक ने अपना पैटर्न बदला और पुराने मकान को छोड़कर अपने दूसरे मकान में स्कूल खोल लिया। छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया तो प्रबंधक का चेहरा बेनकाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सिंधी मिल काॅलोनी में एक निजी स्कूल देवेंद्र कुशवाहा चलाता है। वर्ष 2016 में पुलिस ने देवेंद्र के पुराने मकान (कत्ल कोठी) पर छापा मारा था तो हजारों लोगों का वोटर आईडी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी, लैपटाॅप, फोटो कॉपी मशीन बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला था कि यह जालसाज लोगों का वोटर आईडी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से चोरी कर निकालता है और इनके नाम पर टेलीकॉम कंपनियोें का सिम कार्ड एक्टिव कर बेचता था। यह खेल शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फैला था।
पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र कुशवाहा, रविंद्र नाथ सिंह, भीम गुप्ता, राहुल बरनवाल, मयंक तिवारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पांचों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था।
पुलिस के अनुसार, जिस समय कत्ल की कोठी वाले मकान में यह जालसाजी का धंधा चलता था, उस समय बाहरी लोग इस मकान में जाने से कतराते थे। क्योंकि इसी मकान के लिए आरोपी देवेंद्र के पिता से कई बार विवाद हो चुका था और बम भी चला था।
इस वारदात के बाद से मोहल्ले में कत्ल की कोठी के नाम से यह मकान चर्चित हो गया। इसी मकान से कुछ दूरी पर देवेंद्र का दूसरा मकान है। जेल से रिहा होने के बाद देवेंद्र अपने ऊपर लगे जालसाजी के धब्बे को खत्म करने के लिए और समाज में अच्छी पहचान बनाने के लिए अपने ही मकान में पब्लिक स्कूल खोल दिया।

मेहनत किया और स्कूल में अच्छे खासे बच्चों का नामांकन हुआ, मगर उसकी गंदी करतूत ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने के साथ-साथ दोबारा उसे जेल के सलाखों तक पहुंचा दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि देवेंद्र कम लोगों से मतलब रखता था।
इससे लगता था कि वास्तव में अपना रास्ता बदल लिया। छात्रा के साथ हुई घटना को जिसने सुना वह आरोपी प्रबंधक को कोस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed