{"_id":"69404c62621eae13f80dfaf7","slug":"a-rake-point-will-be-built-in-ahilyapur-which-will-provide-relief-from-traffic-jams-deoria-news-c-208-1-deo1011-170150-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अहिल्यापुर में बनेगा रेक प्वाइंट, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अहिल्यापुर में बनेगा रेक प्वाइंट, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे स्टेशन का रेक प्वाइंट अहिल्यापुर में शिफ्ट करने की तैयारी है। नया रेक प्वाइंट गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर नेशनल हाईवे से बाईपास से जुड़ेगा।
इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब बजट को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। रेक प्वाइंट हटने से कसया ढाले पर हर दिन लगने वाला ट्रकों का जाम खत्म हो जाएगा।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर ही रेक प्वाइंट भी है। रेलवे स्टेशन की तरफ से कसया ढाले को पार करने वाली सड़क रेक प्वाइंट के बीच से होकर गुजरती है। कसया रोड पर यूरिया, सीमेंट समेत कई सामानों के गोदाम भी हैं।
विज्ञापन
इन सामानों को लेने आने वाले ट्रकों को हर बार कसया ढाला पार करना पड़ता है। जब भी ट्रेन आती है तो कसया ढाले के दोनों तरफ ट्रकों की कतार लग जाती है। इसी वजह से पूरे दिन कसया ढाले पर जाम लगता है। एक बार जाम में फंसने पर लोग घंटों जूझते रहते हैं।
सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने रेक प्वाइंट को देवरिया शहर से बाहर करने और नवीनीकरण के लिए रेल मंत्रालय को पत्र भेजा था।
इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने इस दिशा में प्रयास शुरू किया।
कसया ढाले का जाम खत्म करने के लिए पहले यहां अंडरपास और फिर ओवरब्रिज की मंजूरी मिली। हालांकि, अभी इस पर काम नहीं हो रहा है। यहां दिक्कत यह है कि रेक प्वाइंट के रहते ओवरब्रिज या अंडरपास बनने पर भी जाम पूरी तरह से समाप्त नहीं होगा, इसीलिए इसको कहीं अन्यत्र ले जाना जरूरी है।
अहिल्यापुर से पूरे जिले में हो सकेगा आवागमन : देवरिया शहर से करीब सात किलोमीटर पूरब अगला स्टेशन अहिल्यापुर है। यहां यात्रियों की भीड़ कम रहती है। इस स्टेशन को बैतालपुर से सोनूघाट के बीच बनने वाले एनएच के बाईपास से जोड़ा जा रहा है।
इसका फायदा यह होगा कि नए रेक प्वाइंट से बाईपास के जरिए सामान लदे ट्रक सीधे देवरिया शहर के कसया रोड पर बने गोदाम तक पहुंच जाएंगे और मेन रोड कहीं से प्रभावित नहीं होगा। कसया, हाटा, गौरी बाजार आदि कस्बों में भी जाना सुविधाजनक होगा। वहीं सलेमपुर, बरहज, भाटपाररानी आदि जगहों के लिए भी वहां से सीधी सुविधा होगी। इससे ट्रकों का देवरिया शहर में आवागमन कम होगा।