{"_id":"67f9fdd4395784811508db9c","slug":"a-pregnant-woman-died-in-a-private-hospital-in-deoria-family-members-created-ruckus-operator-absconding-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झांसा दे 'झोलाछाप' करने लगा प्रसूता का ऑपरेशन, मौत- हंगामा; परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झांसा दे 'झोलाछाप' करने लगा प्रसूता का ऑपरेशन, मौत- हंगामा; परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप
Sat, 12 Apr 2025 11:20 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:20 AM IST
सार
गोविंद ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा लेकर उसे सेमरौना स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई। रात में संचालक एक महिला के साथ ऑपरेशन करने लगा, जबकि उसने बाहर से चिकित्सक बुलाने का झांसा दिया था। ऑपरेशन शुरु होते ही वह रुपये की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन
मृतका सुनैना( फाइल फोटो) और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रुद्रपुर नगर के सेमरौना पुल के सटे एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद संचालक आनन फानन में मृतका सहित परिजनों को अस्पताल से बाहर कर ताला बंद कर फरार हो गया। घटना शुक्रवार की देर रात 2 बजे सेमरौना पुल करीब मलह टोली वार्ड के के एक निजी अस्पताल की है।
विज्ञापन
मृतका नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी है। शनिवार की सुबह परिजन अस्पताल पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग करने लगे। चौहट्टा वार्ड निवासी कुश राजभर की बेटी सुनैना 24 साल की शादी मोहल्ले में गोविंद से हुई थी। गोविंद पंजाब रहकर कमाता है। वह पत्नी सुनैना की डिलेवरी कराने के लिए घर आया था।
विज्ञापन
गोविंद ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा लेकर उसे सेमरौना स्थित निजी अस्पताल में ले गई। रात में संचालक एक महिला के साथ ऑपरेशन करने लगा, जबकि उसने बाहर से चिकित्सक बुलाने का झांसा दिया था। ऑपरेशन शुरु होते ही वह रुपये की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन
परिजनों ने तत्काल रुपये दिए, कुछ देर बाद वह ऑपरेशन थियेटर से बाहर आया और एक मेल बेबी को दिया। 15 मिनट बाद संचालक ने प्रसूता को बाहर निकलवा दिया। घर वाले कुछ समझ पाते वह सबको अस्पताल से बाहर कर ताला बंद कर फरार हो गया। महिला को मरा देख परिजन अवाक रह गए। मृतका के पति ने बताया कि एक आशा मोहल्ले की अन्य महिलाओं को लेकर यहीं आती रही है।