फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A police team raided the area and arrested eight people, including women.

Deoria News: पुलिस टीम ने दबिश देकर आठ लोगों को उठाया, महिलाएं भी शामिल

Fri, 17 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A police team raided the area and arrested eight people, including women.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। ग्राम बरई पार बाबू में सोमवार की रात घर से बुलाकर बनकटा क्षेत्र के ग्राम कोठिलावा निवसी युवक मन्नू यादव की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।
मुख्य आरोपी अश्विनी गुप्ता की गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम तीन दिन बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एएसपी के पांच दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी क आश्वासन दिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस और एसओजी सहित तीन टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

आरोपी अश्विनी के ननिहाल बरई पार बाबू और उसके रिश्तेदारों तथा मित्रों के यहां पुलिस ने दबिश देकर आठ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। इसमें आसपास के गांवों के भी कुछ युवक और महिलाएं शमिल हैं। आरोपी अश्विनी के दो और दोस्तों का नाम पुलिस ने ट्रेस कर लिया है है। पुलिस के अनुसार, मन्नू को हत्यारोपी अश्विनी सोमवार की शाम को घर से बुलाकर ननिहाल बरईपार बाबू में बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां के लोगों के अनुसार दोनों गांव में शाम को घूमते दिखे थे। उसी रात भाटपाररानी-फुलवरिया रोड पर बरईपार बाबू गांव के बरेठा पोखरे के पास मन्नू का शव मिला था। पुलिस की मानें तो आरोपी बिहार में छिपे हैं। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed